Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एग्जिट पोलः हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठजोड़ की सरकार

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

05 Oct 2024

एग्जिट पोलः हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठजोड़ की सरकार

नई दिल्ली। दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से जुड़ी मतदान प्रक्रिया आज पूरी हो गई। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बहुपक्षीय मुकाबले में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां सरकार बनाने के लिए गठजोड़ जरूरी होगा।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बहुपक्षीय मुकाबला है। यहां की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस का गठबंधन है। भाजपा, पीडीपी और अन्य पार्टियां स्वतंत्र लड़ रही हैं। यहां के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा अपने दम पर सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 27 से अधिक सीटें जीत सकती है।

हरियाणा के एग्जिट पोल के संबंध में दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा को 55 से 59, कांग्रेस को 44 से 54, जेजेपी को एक और स्वतंत्र को 01 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं ध्रुव रिसर्च के मुताबिक भाजपा 22 से 32, कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर सकती है। पीपल्स पुल्स के मुताबिक भाजपा 20 से 32, कांग्रेस 49 से 61 और अन्य तीन से चार सीटें ले सकते हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सर्वे की बात की जाए तो दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा 20 से 25 सीटें, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 35 से 40, पीडीपी 04 से 07 और अन्य 12 से 16 सीटें हासिल कर सकते हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा 27 से 32, कांग्रेस-एनसी 40 से 48, पीडीपी 6 से 12 और अन्य 6 से 11 सीटें जीत सकते हैं। पीपल्स पुल्स के अनुसार भाजपा 23 से 27, कांग्रेस-एनसी 46 से 50, पीडीपी 7 से 11 और अन्य 4 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एग्जिट पोलः हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठजोड़
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News